तहलका न्यूज,बीकानेर।राजस्थान सेवानिवृत पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर संभाग के बैनर तले आज सैकडों पूर्व पुलिस अधिकारियों और कर्मियों द्वारा क लेक्ट्ेट कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर राज्य के सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मंत्री के इस कृत्य को पुलिस बल के आत्मसम्मान पर गहरा आघात बताया।प्रदर्शनकारियों ने मंत्री के तानाशाही और अमर्यादित रवैया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उग्र प्रदर्शन और नारेबाजी के पश्चात प्रतिनिधिमंण्डल ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन देने वाले मुख्य नेतृत्वकर्ता सेवानिवृत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम गहलोत ने बताया कि संवैधानिक मर्यादाओं को तार तार करने वाले सहकारिता मंत्री गौतम दक को बिना किसी विलम्ब के तुरन्त प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त किया जावे तथा चितौड़ जिले के डूंगला थाने मे दर्ज मुकदमा नम्बर 76/2026 की निष्पक्ष जांच कर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।संस्थान ने चेतावनी भरे लहजे मे कहा कि यह प्रदर्शन तो केवल मात्र एक शुरूआत है। यदि आगामी 15 दिनों के भीतर सरकार द्वरा सहकारिता मंत्री के विरू द्व ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो प्रदेश के समस्त जिलों में सेवानिवृत व अन्य कर्मचारी संघों व आमजनता के साथ मिलकर बड़ा और व्यापक चक्का जाम व राज्यवापी आन्दोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौपने वाले मे मुख्य रूप से हरिराम गहलोत,श्रीकृष्ण मीणा,जगमालराम बिस्सु,सलावत खां,सुखदेव व्यास,अरूण आहूजा,गणेश नाथ,भंवर लाल,ओम प्रकाश चौधरी,महेन्द्र तिवारी,धन्नेसिह राठौड,सतीश यादव,चंवर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह,राजवीर सिंह,मनीराम यादव,भवानी सिंह,विजय दान,अनूपसिंह,बनवारी लाल,बद्री प्रसाद ओझा,भैरूसिंह राजवी,श्रवणराम विश्नोई,निरंजन शर्मा,मानसिंह,मनोहर सिंह,अयूब खॉ पठान,महबूब अली,हीरालाल,चन्द्र प्रकाश, मेघसिंह राजपुरोहित,राधाकिशन,रामगोपाल राजपुरोहित,असगर मोहम्मद के अलावा अन्य अनेक सेवानिवृत अधिकारी और कार्मिक भी मौजूद रहे।
