तहलका न्यूज,बीकानेर।पीटीआई भर्ती 2022 के चयनित साथियों का स्थाईकरण,वेतन नियमितीकरण आदेश शीघ्र जारी करने,चयनित शारीरिक शिक्षकों के साथ न्याय करने की मांग को आज प्रदेश के 41 जिलों के 1500 से ज्यादा चयनित शारीरिक शिक्षकों ने शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन कर सरकार से नियुक्ति की गुहार लगाई।राजस्थान एकीकृत शारीरिक शिक्षक संघ के बैनर तले पीटीआई भर्ती 2022 में चयनित अभ्यर्थियों पिछले 14 दिनों से आंदोलन कर रहे है।परन्तु न तो सरकार पर और न ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं रेंग रही है।प्रदेशाध्यक्ष डॉ.राम प्रकाश सांगवा का कहना है कि भर्ती में चयन होने के बाद प्रोबेशन पीरियड पूरा हुए 10 माह बीत जाने के बाद भी अब तक विभाग ने ना तो स्थाईकरण किया और ना ही वेतन जारी किया है।कई बार वार्ता हो गई।लेकिन उनका कोई निस्तारण नहीं किया जा रहा है।एसओजी जांच की आड़ में चयनितों को नियुक्ति नहीं दी जा रही है।जबकि दो सौ से ज्यादा फर्जी नियुक्त हुए शिक्षकों को हटा दिया गया है।सांगवा ने कहा कि इस संबध में निदेशक से लेकर सभी अधिकारी से प्रतिनिधिमंडल मिलकर अपनी बात कह चुका है। जयपुर में धरना दिया जा चुका है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है।प्रदेश मुख्य महामंत्री खेमाराम नैण ने कहा कि यह केवल एक धरना नहीं,यह हमारे सम्मान,भविष्य,स्थाईकरण और अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध सेंटर पर कार्रवाई हो।परन्तु ईमानदारी से चयनित अभ्यर्थियों के साथ तो न्याय होना चाहिए।