rameshwar

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान के संस्थापक एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर लाल बिश्नोई ने पुगल उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट दिव्या बिश्नोई का शॉल ओढ़ाकर तथा ‘बिश्नोई संतों की वाणियों का पर्यालोचन’ पुस्तक भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।इस अवसर पर रामेश्वर लाल बिश्नोई ने कहा कि कम उम्र में प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर समाज का नाम रोशन करने वाले युवा अधिकारी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।उन्होंने कहा कि दिव्या बिश्नोई जैसी महिला अधिकारी को देखकर बालिकाओं एवं महिलाओं में आगे बढ़ने तथा उच्च प्रशासनिक सेवाओं में जाने की प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा प्रदेशभर में संचालित विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी भी दी तथा बीकानेर स्थित अपना परिवार सेवा सदन मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह का अवलोकन करने के लिए उपखंड अधिकारी दिव्या बिश्नोई को आमंत्रित किया।इस अवसर पर सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।उल्लेखनीय है कि एसडीएम दिव्या बिश्नोई अपने मिलनसार एवं जनहितैषी व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र की जनता के बीच विशेष पहचान रखती हैं।