938299-reward-for-accident-helper

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ के झंझेऊ के पास हुए भीषण सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गये है। हादसे में घायल पटेलनगर निवासी किरण व पारथी को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी मिली है कि कार ट्रक से टकरा गई और कार में सवार दो जनों की मौत हो गयी है। मौके पर उपस्थित युवकों ने एम्बुलेंस व पुलिस को फोन किया। ट्रक चालक फरार हो गया है व कार बुरी तरह से सड़क पर बिखर गयी है। घटनास्थल पर शेरूणा 108 एम्बुलैंस पहुंची एवं दोनो घायलों को गंभीर अवस्था में पीबीएम चिकित्सालय लाया गया।