tusar

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने बीछवाल थाना पुलिस की टीम के साथ मिलकर अवैध पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक चूंकी चौकी हरिजन बस्ती निवासी 19 साल का तुषार चांवरिया है। इसे पकडऩे में हैड कास्टेबल अब्दुल सतार की अहम भूमिका रही है। इस टीम ने इसे बंगलानगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।दिनों दिन अवैध हथियारों की तस्करी बढऩा और इनमें 18 से 25 साल के युवाओं का पकड़ा जाना भी चिंता का विषय है।