तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के श्रीडूंगरगढ़ तहसील में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे।आएं दिन नेशनल हाईवे 11 पर कोई न कोई हादसा होता है और अकाल लोग मौत के शिकार हो रहे है। पिछले एक महीने में आधा दर्जन के करीब गंभीर हादसे हो चुके है।जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोग दम तोड़ चुके है।जानकारी मिली है कि श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके में रविवार को बस और बोलेरो में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में बुआ-भतीजी समेत 3 लोगों की मौत हो गई,जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर करीब 3 बजे नेशनल हाईवे-11 पर हुआ।बस बीकानेर से जयपुर जा रही थी,जबकि बोलेरो श्रीडूंगरगढ़ की तरफ से आ रही थी।सभी घायल बोलेरो में सवार थे,जिन्हें पीबीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया है।थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि बोलेरो सवार अमित अपने बेटे-बहू व 2 बेटियों, पोते-पोती को साथ लेकर गांव तोलियासर से दर्शन कर अपने गांव गुसाईंसर छोटा लौट रहें थे।।इसी दौरान नेशनल हाईवे पर बस से भिड़ंत हो गई।बोलेरो ड्राइवर दानीराम (45) के साथ ही गाड़ी में बैठी मेघा (16) और उसकी भतीजी शिवांगी (5) की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे में बोलेरो सवार 8 अन्य लोग घायल हो गए।सभी घायलों को पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।घायलों में की पहचान विकास,अमिता और निधि के रूप में हुई है,जबकि 2 साल के बच्चे समेत अन्य घायलों की पहचान करने की जा रही है।घायलों को उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया तो आधा दर्जन से अधिक घायलों को देखकर मेडिकल टीम अलर्ट हो गई वहीं अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल में घायल परिवार के जानकार भी पहुंच गए। वहीं हाइवे पर मौकास्थल पर पुलिस पहुंची।