bijali

तहलका न्यूज,बीकानेर। विद्युत उपकरणों के रख-रखाव के लिए शनिवार को सुबह दो अलग अलग समय पर विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। निजी कंपनी के सहायक अभियंता के अनुसार सुबह 07:00 से 08:00 बजे तक एम एम ग्रॉउड के पीछे, नयाशहर थाना,विवेक नाथ बगीची,ब्रम्ह बगीची,मधुर पब्लिक स्कूल के पास, मालियों का मौहल्ला,जस्सुसर गेट,माहेश्वरी भवन,हरिजन बस्ती,नत्थूसर रोड का क्षेत्र में पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं पवनपुरी सैक्टर 4, करनीनगर, बीएसएनएलकॉलोनी,पी.एच.ई.डी. ट्यूबवेल,महिला थाना,मरूधर कॉलोनी,सुदर्शना नगर,गांधी कॉलोनी,वल्लभ गार्डन, सुदर्शना नगर, साई बाबा मन्दिर का क्षेत्र में सुबह 6:30 से 09:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।