859674-75199-axhywvjxyg-1511960362

तहलका न्यूज,बीकानेर। पुलिस के लाख जतन के बाद भी शहर में अपराध कम नहीं हो रहे है। चोरी,लूट,मारपीट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में अब आमजन में भय का माहौल है। ताजा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। जहां फिल्मी स्टाइल में गाड़ी आगे लगाकर लूटपाट और मारपीट की गई है। इस संबंध में गंगाशहर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया है। चौधरी कॉलोनी निवासी गजेन्द्र सोनी ने गौरीशंकर सोनी, भैरू सोनी व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 8 जून की रात पुराना बस स्टैंड के पास आरोपियों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर रोका और जबरदस्ती करते हुए दूसरी गाड़ी पर बैठाकर ले गए।आरोपी उसे बजरी की खानों में ले गए। जहां पर आरोपी गौरीशंकर ने प्रार्थी पर चाकू से वार किए। आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की और गले से तीन तोले सोने की चैन,दस हजार रूपए छीनकर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।