तहलका न्यूज,बीकानेर।साइबर पुलिस टीम ने रोहित गोदारा गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार दोनों आरोपी देश भर के लोगों के साथ साइबर ठगी कर अपराधिक गैंग को आर्थिक सहायता करते थे।साइबर सेल प्रभारी शालिनी बजाज ने प्रेस वार्ता में बताया कि दोनों आरोपीगणों की बैंक खातों पर 50 लाख रुपए की साइबर ठगी की 23 शिकायत दर्ज है और इस गैंग के अन्य सदस्यों के बैंक खातों पर भी देश के अलग-अलग राज्यों में शिकायतें हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी रामपुरा बस्ती निवासी 32 वर्षीय संदीप स्वामी और 28 वर्षीय मुकेश बिश्नोई हैं।बजाज ने बताया कि संदीप स्वामी के खिलाफ मारपीट,धोखाधड़ी,अपहरण जान से मारने की धमकी व अवैध हथियार रखने की गंभीर धाराओं के चार मामले दर्ज हैं।तो मुकेश बिश्नोई पर मारपीट,जान से मारने की धमकी और अवैध हथियार में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।ये दोनों अपनी गैंग के अन्य साथियों के साथ फ्लोकसी पे नामक एप्लीकेशन के क्लोन टूलकिट के माध्यम से रुपए व रूपयों की क्रिप्टोकरंसी में बदलकर अपराधिक गिरोह को उपलब्ध कराते रहे।दोनों आरोपी साइबर ठगी के रूपयों से अवैध से हथियार खरीदते थे।पत्रकार वार्ता में पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
