body

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में रेल पटरियों के बीच एक जने के शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। बताया जा रहा है कि करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेल पटरियों के बीच यह शव मिला। सूचना मिलने पर मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस सहित खदिमतगार खादिम सोसायटी के हाजी जाकिर,हाजी नसीम,शोएब के साथ असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत,मोहम्मद जुनैद मौके पर पहुंचे। संबंधित मुक्ताप्रसाद पुलिस व आरपीएफ पुलिस की निगरानी में शव को उठाकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरी मुआयना के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई। गौर करने वाली बात तो यह है कि पिछले एक पखवाड़े में आधा दर्जन के करीब शव अलग अलग थाना इलाकों में मिल चुके है। हालांकि इनमें कुछ की पहचान हो चुकी है। लेकिन कुछ की पहचान और मौत के कारणों का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।