crime

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर में सोमवार सुबह दो अलग-अलग हादसों एक युवक व युवती की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार म्युजियम सर्किल के पास पैदल चल रहे राहगीर को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान धोबीतलाई निवासी अब्दुल सतार के रूप में हुई। जिसके शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं, दूसरा हादसा कोटगेट के पास हुआ। जहां कचरा सग्रहण कर रहे ट्रेक्टर पर सवार युवती के गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर का अचानक ब्रेक लगने से उस पर सवार युवती नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान मध्यप्रदेश निवासी टम्मू के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार टम्मू ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य करती थी।