IMG-20220107-WA0031

तहलका न्यूज,बीकानेर। कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सांसद की सदस्यता बहाल करने पर कांग्रेस की ओर से कोटगेट पर खुशियां मनाई गई। इस दौरान कांग्रेसजनों ने पटाखें जलाकर और मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह ऐतिहासिक फैसला देकर न्याय में आमजन की आस्था को ओर बढ़ा दिया है। इस दौरान रवि पुरोहित,अनिल सारड़ा,मनोज किराडू,ललित तेजस्वी,ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,नितिन वत्सस,जयदीप सिंह जावा,रामनाथ आचार्य सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे। गौरतलब रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है। जिसके बाद राहुल गांधी की सदन की सदस्यता को पुनःबहाल कर दिया गया है।