body

तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में व्यस्तम मार्ग पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार राजीव गांधी मार्ग पर एक बुजुर्ग के शव मिलने की सूचना कोटगेट थाना को मिली। एएसआई कुलदीप मौके पर पहुंचे और शव को एम्बूलेंस के जरिये पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी मिली है कि भिखारी नुमा यह व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीडि़त था। संभवत उसके चलते उसकी मौत हो गई। शव की सूचना मिलने के साथ ही होटल के पास तमाशबिनों की भीड़ जुट गई।