fanci

तहलका न्यूज,बीकानेर। जिले में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। प्रतिदिन जिले के अलग अलग थानों में एक से दो आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त करने के मामले सामने आ रहे है। सोमवार को भी दो मामले दर्ज हुए है। शहर के बीछवाल थाना इलाके में पुलिस कॉलोनी क्वार्टर में एक जने ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिली है कि करणीनगर स्थित पुलिस कॉलोनी क्वार्टर में नौरंगदेसर निवासी चंपाराम ने फांसी का फंदा लगा लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चंपाराम का शव नीचे उतारकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जा रहा है कि मृतक ड्राइवर था। जो निजी वाहनों को चलाता था। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। उधर श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके के रीडी में एक युवक ने फांसी लगा ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीस वर्षीय रूस्तम ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाया। मानसिक रूप से परेशान रूस्तम के तीन बच्चे है।