तहलका न्यूज,बीकानेर।ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन जयपुर की बीकानेर शाखा द्वारा कल शाम महात्मा गांधी पार्क परिसर में पार्श्वगायक मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्यतिथि पर”तुम मुझे यूं भुला नहीं पाओगे” स्वरांजली कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।कार्यक्रम के प्रवक्ता एनडी क़ादरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक कर्मचारी नेता वाई के शर्मा (योगी ) होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महापौर हाजी मकसूद करेंगे।मंगलवार को बैनर का विमोचन ज्योतिष एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी विष्णु दत्त रंगा द्वारा किया गया।संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल,रामकिशोर यादव,सैय्यद अख्तर,के.कुमार.आहूजा,एनडी क़ादरी,अनवर अजमेरी,शाकिर हुसैन चौपदार, देवेश भाटी सहित संगीत प्रेमी अनिल गुप्ता,कुसुम तंवर(गौरी),कृपाल चंद,एडवोकेट सुनील ठंठेरा,कैलाश भाटी,दुर्गाशंकर गौड़ एवं विजय शंकर गहलोत मौजूद रहे।
