WhatsApp Image 2026-08-16 at 16.42.41

 

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिला देहात कांग्रेस कमेटी OBC विभाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, OBC विभाग द्वारा 18 अगस्त को AICC कार्यालय,नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया है।यह बैठक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के मार्गदर्शन और उपस्थिति में आयोजित होगी।बैठक में देशभर से OBC कांग्रेस के पदाधिकारी भाग लेंगे और आगामी नगर निगम एवं पंचायतीराज चुनावों को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।ओमप्रकाश सेन ने कहा कि इस बैठक में OBC समाज की भागीदारी,आरक्षित सीटों पर टिकट वितरण और कांग्रेस की नीतियों को गांव-ढाणी तक पहुंचाने जैसे अहम मुद्दों पर मंथन होगा।उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी,उतनी हिस्सेदारी”के संकल्प के साथ बीकानेर जिले से OBC समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए वे इस बैठक में जिले का पक्ष मजबूती से रखेंगे।सेन ने जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी OBC पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुट जाएं,ताकि कांग्रेस पार्टी बीकानेर में बेहतर प्रदर्शन कर सके और BJP की तानाशाही नीतियों को हराया जा सके।