petrol

तहलका न्यूज,बीकानेर। संभाग के हनुमानगढ़ के गोलूवाला थाना इलाके में एक युवक पर पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। गंभीर घायल युवक को गोलूवाला से पीबीएम में रैफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। झुलसे युवक वीरू का आरोप है कि उसके बहन के देवर ने उसकी बहन के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने का उलाहना देने अपने बहनोई के ईट के भट्टे पर गया था। जहां बातचीत के दौरान वहां पहुंचे अमरसिंह,नीरज व राहुल ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में वीरू पचास प्रतिशत के करीब जल गया। जिसे झुलसी हालत में पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।