तहलका न्यूज़ बीकानेर। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा का मंगलवार को नाल स्थित जय ज्योति होटल में साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर नाल गांव के अनेक गणमान्य नागरिक शिवमहारज हिमता महाराज अशोक उपाध्याय गणेश महाराज घनश्याम उपाध्याय  नारायण मत्तड़ सुमेर सिंह पूर्व सरपंच श्री राम रामावत रामदेव उपाध्याय राजकुमार मत्तड़ अजय व्यास उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निमिष लखन पाल (एईएन), बिजली विभाग भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री गोदारा का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास, जनकल्याण एवं स्थानीय समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा तथा उपस्थित लोगों ने मंत्री का अभिनंदन करते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।