तहलका न्यूज़ बीकानेर। जिले के श्रीकोलायत थानांतर्गत मंडाल चारणान गांव स्थित बजाज कंपनी के स्टोर से भारी मात्रा में विद्युत तार चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चोरी हुए तार विद्युत ट्रांसमिशन लाइन परियोजना में उपयोग किए जाने वाले थे। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात 7 जुलाई की रात करीब 1 बजे से 2 बजे के बीच हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद 9 जुलाई को पुलिस थाना श्रीकोलायत में मामला दर्ज कराया गया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।महेंद्र सिंह के अनुसार स्टोर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। संबंधित सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य उपलब्ध साक्ष्य पुलिस को सौंप दिए गए हैं, जिनके आधार पर जांच की जा रही है। पुलिस चोरी हुए विद्युत तारों का पता लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
