तहलका न्यूज,बीकानेर।राज्य सरकार के विधि एवं विधिक कार्य विभाग (राजकीय वादकरण) ने अधिवक्ता डॉ.धीरज कल्ला को बीकानेर जिले के सभी न्यायालयों में साइबर अपराध से संबंधित प्रकरणों में राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिए विशेष लोक अभियोजक (साइबर क्राइम) नियुक्त किया है।इस संबंध में शासन सचिव,विधि प्रमोद कुमार मलिक द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता,2023 तथा राजस्थान लॉ एंड लीगल अफेयर्स डिपार्टमेंट मैन्युअल, 1999 के प्रावधानों के तहत की गई है।डॉ.धीरज कल्ला अब बीकानेर जिले के विभिन्न न्यायालयों में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत करेंगे। सरकार के इस निर्णय से साइबर अपराध संबंधी मामलों की प्रभावी एवं विशेषज्ञ स्तर पर पैरवी सुनिश्चित होगी।