तहलका न्यूज,बीकानेर। शहर के सिटी कोतवाली थाना पुलिस टीम ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए दो जनों को गिरफ्तार कि या है।थानाधिकारी सविता डाल ने बताया कि पुलिस टीम ने मुबंई के बोरावली से इनको पकड़ा है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपी हुंगली पं बंगाल निवासी 28 वर्षीय राजू मंडल उर्फ शांतनू कुमार व वर्धमान पं बंगाल निवासी 40 वर्षीय सुबरात अली उर्फ सोबरात अली शेख है। इसमें राजू मंडल खडग़ावतों की गली में जुगल जोड़ी डाई कटिंग सेन्टर में काम करता है। पुलिस टीम ने ज्वैलरी शॉप से चोरी किया 75.50 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया है। इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाधिकारी सविता डाल,सउनि राकेश मीना,हैड कानि संदीप कुमार,कानि लीलाधर,साइबर सैल के सउनि दिलीप सिंह शामिल रहे। इसमें राकेश मीना,संदीप कुमार व लीलाधर की भूमिका विशेष रही।
ये है मामला
5 जून को शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक ज्वेलरी दुकान से राजू मंडल पुत्र आकाश मंडल दुकान संभाल रहा था। इसी दौरान उसने काउंटर में रखी करीब 75.500 ग्राम वजनी सोने की ढाली पार कर ली। राजू मंडल कागज देने के बहाने काउंटर के पास पहुंचा और मौका मिलते ही वहां रखी सोने की ढाली उठाकर ले गया।चोरी का खुलासा तब हुआ जब दुकान का स्टॉक मिलाया गया। स्टाक में 75.500 ग्राम सोना कम मिलने पर दुकान संचालक के होश उड़ गए। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पूरी वारदात सामने आ गई।