मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बारिश के बाद भी नहीं थमा खेलों का जुनून,संडे स्पोर्ट्स लैब में जुटे 70 बच्चे भक्त बिना भगवान अधूरे हैं हनुमान बाबा महाराज करीब दस हजार लोगों की सहभागिता के साथ 'बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भव्य समापन डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स लामिश ने बढ़ाया बीकानेर का मान

बारिश के बाद भी नहीं थमा खेलों का जुनून,संडे स्पोर्ट्स लैब में जुटे 70 बच्चे

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बारिश के बाद भी नहीं थमा खेलों का जुनून,संडे स्पोर्ट्स लैब में जुटे 70 बच्चे

तहलका न्यूज,बीकानेर।सुबह करीब 3 बजे हुई बारिश के बावजूद बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई।सुबह 6:15 बजे आयोजित दिशोदय स्पोर्ट्स फाउडेशन की साप्ताहिक पहल संडे स्पोर्ट्स लैब में 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेलों के प्रति अपनी रुचि और नियमितता का परिचय दिया।लिलीपोंड के पास आयोजित इस आयोजन में बच्चों के लिए इस बार एक अनोखी हँसी प्रतियोगिता रखी गई,जिसमें रघु और शम्मा ने जीत  हासिल की जिनको उपहार दिया गया।कार्यक्रम में कलाकार के रूप में दिशा कुमावत एवं पलक गहलोत भी बच्चों के बीच पहुँचीं। इसके साथ ही फुटबॉल और बास्केटबॉल की पासिंग गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को टीम भावना, तालमेल और खेल कौशल का अभ्यास करवाया गया।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बच्चों को केवल खेल गतिविधियों तक सीमित न रखते हुए उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी अवसर दिया गया।डीएसएफ टीम की नई प्रतिभागी प्रतिष्ठा ने पहली बार निंग एवं एक्सरसाइज की कमान संभाली और आत्मविश्वास के साथ  अपनी जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया।इस अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बच्चों एवं अभिभावकों को आगामी 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले उड़ान–फि़ट इंडिया 7 मिशन प्ले टू प्रोफ़ेशन–खेल से करियर तक कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में स्कूलों एवं खेल अकादमियों के बच्चों को खेलों में करियर बनाने के विभिन्न अवसरों और संभावनाओं  की जानकारी एक ही मंच पर मिलेगी।कार्यक्रम में फिट इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर एवं आईआरएस अधिकारी नरेंद्र यादव जी सहित ओलंपियन,पैरालंपियन,अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और खेल जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ शामिल होंगी।बच्चों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने,अपने सवाल पूछने और खेल करियर के लिए सही मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।निशा लिम्बा ने सभी खिलाडिय़ों,प्रशिक्षकों,अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों से इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की।उन्होंने कहा कि संडे स्पोर्ट्स लैब के माध्यम से फाउंडेशन का प्रयास है कि हर बच्चा किसी न किसी खेल से जुड़े,अपनी रुचि के अनुसार एक खेल चुने और नियमित अभ्यास से उसमें बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी करे।कार्यक्रम का संचालन डीएसएफ टीम के रवि,कुसुम, हिताशा,निशा,रामनिवास,कोमल एवं भव्या ने मिलकर संभाला। टीम ने बच्चों की गतिविधियों और पूरे आयोजन को उत्साहपूर्वक संचालित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: