मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बारिश के बाद भी नहीं थमा खेलों का जुनून,संडे स्पोर्ट्स लैब में जुटे 70 बच्चे भक्त बिना भगवान अधूरे हैं हनुमान बाबा महाराज करीब दस हजार लोगों की सहभागिता के साथ 'बीकाणा मुद्रा महोत्सव का भव्य समापन डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स लामिश ने बढ़ाया बीकानेर का मान

डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकार हितों को मजबूती देगा एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स
तहलका न्यूज,बीकानेर।एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स,बीकानेर का दीपावली स्नेह मिलन समारोह15 नवंबर को बल्ले बल्ले रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ। अध्यक्ष मनोज व्यास एवं सचिव उमेश पुरोहित के नेतृत्व में आयोजित समारोह में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर सचिव उमेश पुरोहित ने बताया कि संगठन का पंजीकरण सहकारिता विभाग के अंतर्गत करवा लिया गया है।उन्होंने कहा कि अब संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों और कल्याण से जुड़े विषयों को अधिक प्रभावी एवं संगठित ढंग से उठाया जाएगा।संस्थागत स्वरूप मिलने से पत्रकारों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने और उनके समाधान के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

डिजिटल पत्रकारिता की साख और जनसरोकार प्राथमिकता

एडिटर एसोसिएशन ऑफ न्यूज पोर्टल्स डिजिटल मीडिया से जुड़े संपादकों एवं पत्रकारों का सामूहिक संगठन है,जो बीकानेर में डिजिटल पत्रकारिता की विश्वसनीयता को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना,जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना और नागरिकों तक उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराना इस माध्यम की महत्वपूर्ण भूमिका है।डिजिटल पत्रकारिता ने समाचारों तक आमजन की पहुंच को सहज बनाया है।शहर के साथ मोहल्लों और दूरदराज के क्षेत्रों की आवाज को भी व्यापक मंच मिल रहा है।इसकी वास्तविक ताकत त्वरित सूचना के साथ तथ्यों की पुष्टि,संतुलित प्रस्तुति और सामाजिक जिम्मेदारी में निहित है। जिम्मेदार समाचार पोर्टल जनता और प्रशासन के बीच संवाद को सशक्त बनाते हुए सकारात्मक बदलाव में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।समारोह में अध्यक्ष मनोज व्यास,सचिव उमेश पुरोहित,कोषाध्यक्ष प्रकाश सामसुखा,संस्थापक सचिव विनय थानवी,योगेश खत्री,सतवीर विश्नोई,राजेन्द्र कुमार छाँगाणी,मूलचंद रामावत,सुमेस्ता बिश्नोई एवं सुमित बिश्नोई उपस्थित रहे।
 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: