कोलायत। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस पावन अवसर पर कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया।प्राचार्य डॉ.बिन्दु चन्द्राणी ने विद्यार्थियों को गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।उन्होंने जीवन में गुरु के स्थान और नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया।अंग्रेजी की सहायक आचार्य डॉ.दीपाली व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारत की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा को पुनर्जीवित करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान युवराज गहलोत,प्रभु सिंह भाटी और संतोष दहिया भी उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए।
