तहलका न्यूज,बीकानेर।उरमूल संघ की संचालन मंडल बैठक में उरमूल अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ ने वर्तमान एलनीनो की परिस्थितियों एवं संभावित कमजोर मानसून व सूखे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए दुग्ध उत्पादकों के हित में दुग्ध खरीद मूल्य में 2 रूपये प्रति कि.ग्रा.की वृद्धि का प्रस्ताव रखा तथा प्रस्ताव को अनुमोदन हेतु आरसीडीएफ,जयपुर को प्रेषित किये जाने की मांग रखी गई।इसके अतिरिक्त,उपभोक्ताओं की मांग एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए गुरुवार से सरस छाछ एवं लस्सी के विक्रय मूल्य में कमी करने का निर्णय लिया है।अब बीकानेर के सरस उपभोक्ताओं को प्लेन छाछ 15 रूपये की जगह 13 रूपये,नमकीन छाछ व मीठी लस्सी 12 रूपये की जगह 10 रूपये में उपलब्ध होगी।उरमूल संघ की आयोजित संचालक मण्डल बैठक में नई आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया।उरमूल संघ के प्रबंध संचालक ने बताया कि संघ का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण दुग्ध व दुग्ध उत्पाद उचित एवं किफायती दरों पर उपभोक्ताओं तक उपलब्ध कराना है।इसी भावना व सहकारिता के उद्देश्य से वेबसाइट लॉन्च की है।इस वेबसाईट के माध्यम से आमजन सरस उत्पादों,उनकी उपलब्धता तथा उरमूल संघ की गतिविधियों एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।उरमूल संघ ने एक ओर दुग्ध उत्पादकों को बेहतर आर्थिक लाभ मिलेगा,वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को भी राहत एवं बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी।इस अवसर पर अध्यक्ष नोपाराम जाखड़ व संचालक मण्डल के सदस्यगण हेतराम बिश्नोई,रामजस,गोरर्धनराम,ऊर्जाराम,रामनारायण,शंकरलाल,ओम कंवर,मांगीलाल,राजेश,प्रभूराम,आरसीडीएफ प्रतिनिधि अमिल कुमार दीक्षित व संयंत्र प्रबंधक ओमप्रकाश,विपणन प्रभारी हरीश कुमार शर्मा उपस्थित रहे।