sdm

तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थाना इलाके में पेशकार रिश्वत लेते हुए एसीबी के हत्थे चढ़ा है। बताया जा रहा है कि लूणकरणसर एसडीएम के पेशकार किशन सिंह को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए सीआई गुरमेल सिंह ने दबोचा है। किशन सिंह ने लीलाधर उर्फ भरत पारीक से सीआरपीसी धारा 122 की कार्रवाई रोकने के लिये पचास हजार रूपये मांगे थे। जिसके बाद आज उसके आवास आरसीपी कॉलोनी में बीस हजार रूपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। बाद में पूछताछ के लिये पुलिस स्टेशन ले जाया गया।