sharukh

तहलका न्यूज,बीकानेर।दो साल पहले शोभासर के पास हुए शाहरुख खान हत्याकांड का एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार किया गया आरोपी भुट्टों का बास निवासी 34 वर्षीय सलमान खान उर्फ धन्नु है।इसको मिलाकर अब तक इस मामले में19 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि सलमान जुलाई 2024 से ही फरार था। उस पर एसपी बीकानेर ने 5 हज़ार रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था।पता चला है कि आरोपी सलमान पुलिस के डर से गुजरात में छिपा बैठा था।उसके खिलाफ पहले मारपीट आदि के 6 मुकदमें दर्ज हैं।बता दें कि 2-3 जुलाई 2024 की रात शाहरुख अपने परिवार के साथ किसी विवाह समारोह में गया था।शोभासर से लौटते समय 20-25 लोगों ने शाहरुख की गाड़ी टक्कर मारी।उसके बाद हमला किया,फायरिंग की।हमले में शाहरुख खान की मौत हो गई थी।थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही थी।इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शाहरुख और उसके परिवार पर हमला किया।कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन,एएसपी सिटी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ व सीओ सदर शालिनी बजाज के सुपरविजन तथा थानाधिकारी दिगपाल सिंह के नेतृत्व में की गई।कार्रवाई में हैड कानि रामनिवास व रवि कुमार शामिल रहे।सलमान खान को ट्रेस कर पकडऩे में रवि कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।