तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार,28 बीबी पदमपुर निवासी मृतक के भाई हरिराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।रिपोर्ट में बताया गया कि उसके मामा का लड़का हीराराम नायक,निवासी 17 एन,श्रीगंगानगर (हाल निवासी चक 4 केपीएम) खेत में कृषि कार्य कर रहा था।इसी दौरान खेत में गिरे हुए बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से उसे तेज करंट लग गया। हीराराम गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही छत्तरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई क रते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खेत में पड़े टूटे हुए बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ।पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पिछले सप्ताह हुई थी बीकानेर में युवक की मौत
करंट की चपेट की मौत का जिले में यह दूसरा मामला है। जिसमें टूटे बिजली की तार ने दो परिवार के चिराग बुझा दिए। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में 23 जुलाई को करंट की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।जानकारी मिली है कि ओझाओं की गली में अपने दोस्त को लेने जा रहे राहुल ओझा खुले पड़े बिजली के तारों के चिपक गया।बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर एक गाय खुले पड़े तारों को अपने मुंह में लेने का प्रयास कर रही थी।इस दौरान यहां से गुजर रहे राहुल ने उन खुले तारों को वहां से हटाने का प्रयास किया।जिसके चलते वह करंट की चपेट में आ गया और गश खाकर नीचे गिर पड़ा।घटनाक्रम को देख लोग मौके पर दौड़े और उन्होंने तुरंत राहुल को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्भाग्य की बात यह है कि राहुल का परिवार आज भी मुआवजे के इंतजार में है।जो निगम की लापरवाही के कारण इस हादसे का शिकार हुआ।