मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

अंजान व्यक्ति के फोन के साथ ही खाते से उड़ गये 10 हजार

Khaosa
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अंजान व्यक्ति के फोन के साथ ही खाते से उड़ गये 10 हजार


तहलका न्यूज,बीकानेर।अंजान व्यक्ति का फोन आया और मोबाइल हो गया हैक। यह कोई कहानी नहीं बल्कि वास्तविकता है।जिसके चलते एक महिला की मेहनत की कमाई एक मिनट में खाते से उड़ गई।मामला मोहल्ला पंजाबगिरान का है।यहां की निवासी श्रीमती शबीना बानो साइबर ठगी का शिकार हो गईं।शबीना बानो ने बताया कि एक अंजान व्यक्ति का फोन आने के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 10 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया। खाते से राशि निकलने का संदेश मिलते ही शबीना बानो ने सतर्कता बरतते हुए तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करवाई। शबीना बानो के अनुसार,शिकायत दर्ज करवाने के बाद साइबर क्राइम से उन्हें मामले में तीन दिन के भीतर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है।घटना के बाद उन्होंने लोगों से अंजान व्यक्तियों के फोन कॉल से सावधान रहने और मोबाइल पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित एजेंसियों को सूचना देने की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: