मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

दिनदहाड़े मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उठा ले गया युवक मिक्सी

Khaosa
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दिनदहाड़े मार्केट की इलेक्ट्रॉनिक दुकान से उठा ले गया युवक मिक्सी


एक पखवाड़े में आधा दर्जन चोरियां,पुलिस के हाथ खाली
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है।जिसके चलते चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है।पिछले एक पखवाड़े में क रीब आधा दर्जन चोरियां हो चुकी है।लेकिन पुलिस को अभी तक चोरों का सुराग तक नहीं लगा है।फिर दो थाना इलाकों में चोरी की वारदातें  सामने आई है।सदर थाना क्षेत्र में स्थित दुर्गा माता मंदिर में अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और सोना-चांदी के आभूषण,पूजा सामग्री तथा दानपात्र में रखी करीब 60 से 65 हजार रुपये की नकदी चोरी कर फरार हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सादुल कॉलोनी स्थित अमरसर कुएं के पास रहने वाले गणेश टाक ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिवादी ने बताया कि 16 नवंबर को  दोपहर करीब 1 बजे से शाम 5 बजे के बीच अज्ञात चोर दुर्गा माता मंदिर में घुसे और मुख्य ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट के अनुसार चोर मंदिर से चांदी का एक मुकुट,18 चांदी के छत्र (दो बड़े व 16 छोटे),पीतल की गणेश प्रतिमा,चांदी के तीन लड्डू गोपाल,दुर्गा माता का सोने का टीका,तीन तांबे के कलश,एक बड़ी पीतल की परात,माता के सोने-चांदी के आभूषण,चांदी के दो सांप,एक पीतल की घंटी और अखंड ज्योत का पीतल का दीपक अपने साथ ले गए।वहीं नयाशहर थाना इलाके में भी चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए वहां से लाखों रूपये के आभूषण व नकदी ले उड़े है।बताया जा रहा है कि मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित विष्णु ओझा के मकान में  चोरों ने सैधमारी करते हुए आभूषण व नकदी चुरा ली है।चोरी की वारदातें का विडियो भी सामने आया है।बता दें कि कुछ दिन पहले जूनागढ़  के सामने स्थित तीन मंदिर में भी चोरी की वारदात हो चुकी है।तो नयाशहर थाना इलाके में एक ज्वेलर्स की दुकान में लाखों रूपये की चोरी हुई  है। 
जैन मार्केट से युवक ले उड़ा मिक्सी
शहर के सबसे व्यस्ततम मार्केट में से एक युवक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सामान उठा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जानकारी मिली है कि जैन मार्केट में एक अज्ञात युवक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सुजाता मिक्सी उठा ले गया। युवक द्वारा की गई यह चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।जिसमें साफ नजर आ रहा है कि किस तरह वह दिनदहाड़े इलेक्ट्रॉनिक दुकान के बाहर रखी मिक्सी को उठा ले जा रहा है पता चला है कि इस मिक्सी की कीमत लगभग 6000 आंकी गई है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से दुकानदारों में खलबली मची हुई है।बता दे की जैन मार्केट में ग्राहकों की आवाजाही दिनभर रहती है।उसके बाद भी इस प्रकार की वारदात से दुकानदारों में भर का माहौल बन गया है।मार्केट संगठन ने इस घटना पर रोष जताते हुए पुलिस में परिवार पेश किया है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: