मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

पार्किग को लेकर विवाद,हुई मारपीट,परस्पर मामले दर्ज

Khaosa
A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पार्किग को लेकर विवाद,हुई मारपीट,परस्पर मामले दर्ज



तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र के सोनगिरी कुआ क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद युवक के साथ मारपीट की गई है।आरोप है कि कई लोगों ने उसके और उसके साथियों के साथ मारपीट की।थाने में दोनों पक्षों की ओर परस्पर मामले दर्ज करवाया गया है।पुलिस के अनुसार डीडू सिपाहियान गली निवासी मोहम्मद रमजान नवाज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।परिवादी ने बताया कि 14-15 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 12:15 से 12:30 बजे के बीच वह सोनगिरी कुआ क्षेत्र स्थित पार्किंग में अपनी कार खड़ी करने गया था। इस दौरान पार्किंग में जगह को लेकर वैभव पारीक नाम के व्यक्ति से विवाद हो गया।विवाद के दौरान युवक ने अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उकसाया गया। इसके बाद आरोपी ने अपने पिता कैलाश पारीक को फोन कर अन्य लोगों को बुलाया।आरोप है कि कुछ ही देर में 5-7 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और परिवादी व उसके भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी।परिवादी ने बताया कि मौके पर करीब 30-32 लोग एकत्र हो गए और लाठी-डंडों से हमला किया,जिससे उसके सिर, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके भाई सोफिन खान और मोहम्मद सालिक फैजान के साथ भी मारपीट की गई।पुलिस ने बताया कि परिवादी मोहम्मद रमजान के सिर में चोट,दाईं आंख के नीचे दर्द तथा शरीर में चोट के निशान पाए गए हैं। वहीं मोहम्मद फैजान की पीठ पर खरोज नुमा चोटें और सोफिन खान के पैर में चोट बताई गई है।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज करवाया मामला 
इस संबंध में पारीक चौक निवासी कैलाश पारीक की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार,घटना 14 नवंबर की है।उनका पुत्र वैभव पारीक अपने निजी कार्य से घर लौट रहा था।घर के पास पार्किंग स्थल पर गाड़ी खड़ी करते समय वहां खड़ी एक कार  में  सवार तीन युवकों से वैभव ने वाहन थोड़ा पीछे करने का निवेदन किया, ताकि वह अपनी गाड़ी आसानी से पार्क कर सके। आरोप है कि इस  मामूली बात पर कार में सवार मोहम्मद रमजान,नवाज सोफीन खान और मोहम्मद फिजा आक्रोशित हो गए। तीनों ने वैभव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और तुम हमें जानते नहीं हो कहते हुए धमकाने लगे।देखते ही देखते आरोपी गाड़ी के पास आए और वैभव की कॉलर  पकड़कर हाथापाई व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान खींचतान में वैभव की टी-शर्ट भी फट गई।शोर-शराबा सुनकर पीडि़त के पिता कैलाश पारीक और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।लोगों को जमा होता देख मामला शांत हुआ।परिवादी का कहना है कि मोहल्ले के कई लोगों ने  इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखा है।पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल कपिल कुमार को सौंपी है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: