मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
दीपावली को बनाए  "खाओसा" की मिठाइयों से खास, नमकीन-कुकीज की वृहद रेंज, मेहमानों को भेंट करें गिफ्ट आइटम एएसजी हॉस्पिटल का ‘सुरक्षित आंखें,सुरक्षित दिवाली’अभियान; पटाखों से घायल बच्चों को मिलेगी मदद बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और बच्चों को मिला आशीर्वाद,आत्मीयता के रंगों से सजी दीपावली लिलिपॉन्ड में सजेगा 'खेल वाली दिवाली का मैदान देर रात तक चल रहा है सड़कों का पेच वर्क,मोहल्लो में सफाई अभियान
Diwali

दीपावली  पर 11 सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
diwali
Diwali
A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
दीपावली  पर 11 सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान
 
 
 
 
तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली के पावन पर्व पर वार्ड नंबर 28 में स्वच्छता की अलख जगाने वाले 11 सफाई कर्मचारियों का विशेष सम्मान किया गया।इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।पुरुष कर्मचारियों को पेंट-शर्ट,महिला कर्मचारी को साड़ी एवं सभी को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर कहा गया कि हमारे वार्ड की गलियां,मोहल्ले,चौक-चौराहे स्वच्छ एवं सुंदर बने रहते हैं,तो इसका सबसे बड़ा श्रेय इन मेहनती सफाई कर्मचारियों को जाता है।ये कर्मचारी प्रतिदिन पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ स्वच्छता का कार्य करते हैं और समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।स्वच्छता अभियान केवल एक दिन चलने वाला अभियान नहीं है,बल्कि इन कर्मचारियों की रोजाना की मेहनत ही स्वच्छता अभियान की असली पहचान है।दीपावली जैसे पावन पर्व पर इन कर्मयोगियों का सम्मान करना हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।
 
 

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: