चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग , 4 के खिलाफ नामजद मामला दर्ज
तहलका न्यूज,बीकानेर।भैरवनाथ मंदिर के पास होटल पर चाय पी रहे युवकों पर फायरिंग और उनकी गाडिय़ों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है।मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी अमित बिश्नोई ने चार लोगों के खिलाफ गजनेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दर्शन के बाद होटल पर पी रहे थे चाय
अमित ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को वह अपने दोस्तों के साथ बोलेरो और स्कॉर्पियो से मंदिर में दर्शन करने गया था।दर्शन करने के बाद सभी मंदिर के पास स्थित एक होटल पर चाय पी रहे थे।इसी दौरान फॉर्च्यूनर,दो पिकअप और दो कैंपर में सवार होकर कुछ लोग वहां पहुचे।
पिस्टल लेकर उतरे,युवकों पर की फायरिंग
रिपोर्ट के अनुसार संतोष,मुकेश बिश्नोई,विष्णु और हरियाणा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलू पिस्टल लेकर गाडिय़ों से उतरे और युवकों पर फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई फायरिंग से वहां अफरा-तफरी मच गई।अमित और उसके दोस्त जान बचाकर मौके से भागे। आरोप है कि आरोपियों ने कैंपर से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी और स्कॉर्पियो पर भी गोलियां चलाईं।मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी गाडिय़ों से भागने लगे।इस दौरान एक कैंपर खराब हो गई,जिसे आरोपी घटनास्थल पर ही छोड़कर चले गए।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं