मुरलीधर व्यास कॉलोनी में विवाहिता ने की आत्महत्या
तहलका न्यूज,बीकानेर।शहर के नयाशहर थाना इलाके में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि युवती का शव पानी के कुंड में मिला है।मिली जानकारी के अनुसार मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एफ सेक्टर में रहने वाली 45 वर्षीय श्वेता लखोटिया ने कुंड में कूदकर जान दे दी।प्राथमिक जानकारी के अनुसार श्वेता मानसिक रूप से परेशान थी।जिसका इलाज चल रहा था।उसने घर के ताला लगा लिया और कुंड में उतरकर कर कुंड को उपर से ढक लिया।परिवार के लोग घर आएं तो श्वेता को घर में नहीं पाकर इधर उधर खोज खबर की। बाद में कुंड के पास मिले एक कागज के टुकड़े के आधार पर कुंड को खोला तो उसका शव तैरता मिला। सूचना के बाद थानाधिकारी सुरजीत सिंह,पार्षद दीपक व्यास मौके पर पहुंचे और पुलिस की निगरानी शव को पीबीएम की मोर्चरी भिजवाया गया है।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं