कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम
A
2 मिनट पढ़ने में
0 शेयर
तहलका न्यूज,बीकानेर।कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया के द्वारा आठ दिवसीय चैम्पियनशिप,17वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट,18वीं अक्षय कुमार कूडो इन्टरनेशनल टुर्नामेन्ट,7वी कूडो फेडरेशन कप,12 से 18 नवम्बर तक वीर सावरकर स्टेडियम,अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जायेगी जिसमें बीकानेर के 72 कूडोकाज मार्शल आर्टिस्ट व 5 ऑफिशियल सहित 77 सदस्य भाग लेंगे।कूडो राजस्थान के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि कूडो इण्डिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप मेें राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 72 कूडोकाज महिला व पुरूष के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग मेें भाग लेंगे जो कि बीकानेर के इतिहास में किसी भी मार्शल आर्ट के टूर्नामेन्ट अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी है जिसमें महिला वर्ग में–आरोही शर्मा,अंकिता मारू,युवनाशी गहलोत,पुरवांशी जोशी,नंदिनी जोशी,हिमाशी शर्मा,सौम्या जनागल,प्रियदर्शनी शेखावत,डिंपल,दिव्या शर्मा,वैशाली नागल,मानवी भाटी,आयना पाबरी,प्राची सुथार,प्रियांशी पंवार,मनश्वी खत्री,पियूषा पड़वा,हिमानी मौर्य,सैमया मौर्य,जिज्ञासा मिड्ढा,गुंजन आचार्य,ख्याति अग्रवाल,ट्वीशा तंवर,काशिका,तनिशा,सीया,रितिका सारन,पारुल,कुंजल,यानवी,आदया,दीपाक्षी राठौड़,दीक्षा स्वामी,भावना जोशी तथा पुरूष वर्ग में–तनिष्क सैन,सक्षम मोर्य,दिव्यांश चौधरी,राघव माधव,नीलकंठ,शिवाय भोजक,शशि गहलोत,मोहित प्रजापत,चिरंजीव तिवाड़ी,आदित्य राज राइका,आरव सिंह रावत,पुनीत लिलर,श्लोक गोस्वामी,चिराग सिंह चारण,छितिज गोयल,युवराज जनागल,अंकित बिश्नोई,आशीष गुर्जर,करण,नैतिक,निकुंज,निश्वन्त व्यास,गर्वित सिहाग,तुभ्यम बैद,तेजस कुमार खुडिया,खुश सांड,मेहताब हक़,हितांश सदारांगनी,हितेश कौरा,सक्षम धारणिया,सुशान भारवानी,विराट पंडित, कुणाल सुथार, हरीश सुथार,प्रद्युमन खिलाड़ियों के रूप में हिस्सा लेंगे।कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि कूडो खेल विश्व की लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्ट में से एक है।इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि तीनों चैम्पियनशिप में रेन्शी प्रीतम सेन,सेन्सेई सोनिका सैन,सेन्सई ब्रह्म प्रकाश सरवटे,सेन्सई विजय सिंह,सेन्सेई नदीम हुसैन रेफरीशिप की भूमिका निभायेंगे।टीम के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन होंगे।संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई,नगेन्द्र सिंह शेखावत,ज्योतिप्रकाश रंगा,एडवोकेट श्रीभगवान मारू,दिव्या डूमरा,नीलम जौहरी,सुषमा राय,नवरतन अग्रवाल व स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाऐं दी।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं