थार गाड़ी में युवती से सामूहिक कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के लूणकरणसर थानान्तर्गत युवती के दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है।जबकि दूसरे की तलाश जारी है।जानकारी मिली है कि बीकानेर निवासी युवती ने लूणकरणसर थाना क्षेत्र के दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने,अश्लील वीडियो बनाने और मारपीट के आरोप लगाते हुए 28 अक्टुबर को जेएनवीसी थाने में मामला दर्ज करवाया है।जिसमें आरोप लगाया है कि बाल स्ट्रेट करवाने के बहाने थार गाड़ी से बीकानेर छोडऩे के बहाने उसे लूणकरणसर ले जाया गया था। जहां उसके साथ भारतमाला सड़क पर थार गाड़ी में ही दुष्कर्म किया।पीडि़ता का मेडिकल करवाकर बयान दर्ज किए।इस मामले में पुलिस ने कांकड़वाला निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।गिरफ्तारी में कांस्टेबल वीरेंद्र कालेर की भूमिका अहम रही।जांच सीओ रणवीर सिंह कर रहे हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं