मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग

व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
व्यापारी की जेब से रुपए निकालने-गाड़ी से कुचलने की कोशिश का आरोप


तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के बज्जू में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को रास्ते में रोककर पीटा गया।व्यापारी ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी जेब से 23 हजार 700 रुपए निकाले और गाड़ी से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की।पुलिस ने चार नामजद समेत 7-8 अन्य लोगों के  खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दिया है।थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह ने बताया की खारिया बास,कोलायत के निवासी और  बज्जू खालसा में रहने वाले बुधराम पुत्र रिछपाल विश्नोई ने रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे वह बाजार में अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो गाडिय़ों में आए लोगों ने उन्हें रोक लिया।बुधराम के मुताबिक,एक गाड़ी में विनोद डारा,प्रमोद निवासी भोजासर (फलोदी),सुभाष सींवर और सुखदेव सियाग निवासी खारिया बास समेत 7-8 अन्य लोग थे। आरोप है कि उन्होंने  गाली-गलौज की और लाठियों से पीटा।बुधराम ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जेब से 23 हजार 700 रुपए निकाल लिए।उनकी आवाज सुनकर आसपास रहने वाले अनिल और ईमीलाल मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उन्हें छुड़ाया।रिपोर्ट के अनुसार,बुधराम वहां से  घर की ओर जाने लगे तो करीब 10 मिनट बाद आरोपी फिर आए और गाड़ी से कुचलने की कोशिश की। वह बच निकले।पास के घर में शादी  होने से लोगों की आवाजाही बढ़ी तो आरोपी वहां से चले गए।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2),  307 और 189(2) के तहत केस दर्ज किया है।मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: