मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बेसिक पी.जी. कॉलेज में दो दिवसीय ‘इनोवेटिव साइंस एक्सपो-2026’ शुरू लो कल 4 घंटे काटी जाएगी बिजली,ये एरिया होंगे प्रभावित पूर्व यूआईटी चैयरमेन  ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़,सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद फेस्टारा नाइट एक्सपो ने दिया एकजुटता व आत्मनिर्भरता का संदेश
Diwali

बैंक,सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बैंक,सरकारी दफ्तर और स्कूलों की छुट्टियों


तहलका न्यूज,बीकानेर।नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और इसके साथ ही त्योहारों की छुट्टियां भी शुरू हो जाएंगी।इस महीने दिवाली,गोवर्धन पूजा,भाई दूज और गुरु नानक जयंती जैसे त्योहार आने वाले हैं।ऐसे में स्कूलों,सरकारी दफ्तरों और बैंकों में कई दिन छुट्टी रहेगी।खास बात यह है कि स्कूलों में दिवाली के मौके पर लगातार 12 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।अगर आपको भी बैंक या किसी सरकारी दफ्तर में काम है या आप बच्चों की छुट्टियों के हिसाब से कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो यहां देखिए नवंबर में कब-कब छुट्टी रहेगी।

diwali

 स्कूलों में नवंबर की छुट्टियों 
सरकारी और निजी स्कूलों में नवंबर में दिवाली के मौके पर 12 दिन की छुट्टियां रहेंगी।शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग 2026-27 के अनुसार,ये छुट्टियां 4 नवंबर से 15 नवंबर तक रहेंगी।इसके अलावा रविवार और गुरु नानक जयंती पर भी स्कूल बंद रहेंगे। नवंबर में स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट -

तारीख    छुट्टी का कारण
4 से 15 नवंबर    दिवाली अवकाश
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर    रविवार

सरकारी दफ्तरों में कब-कब रहेगी छुट्टी?
नवंबर 2026 में राजस्थान के सरकारी दफ्तरों में त्योहारों और रविवार के चलते कई दिन छुट्टी रहेगी।इस महीने दिवाली,गोवर्धन पूजा,भाई दूज और गुरु नानक जयंती पर सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।इसके अलावा हर रविवार को भी छुट्टी रहेगी।
तारीख    छुट्टी का कारण
8 नवंबर    दिवाली और रविवार
9 नवंबर    गोवर्धन पूजा
11 नवंबर    भाई दूज
15 नवंबर    रविवार
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा
29 नवंबर    रविवार
बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट
 बैंकों में त्योहारों और शनिवार-रविवार के कारण कई दिन कामकाज बंद रहेगा।नवंबर में बैंकों में कुल 10 दिन की छुट्टी रहने वाली है।

तारीख    छुट्टी का कारण
8 नवंबर    रविवार और दिवाली
9 नवंबर    गोवर्धन पूजा
11 नवंबर    भाई दूज
14 नवंबर    दूसरा शनिवार
15 नवंबर    रविवार
22 नवंबर    रविवार
24 नवंबर    गुरु नानक जयंती
28 नवंबर    चौथा शनिवार
29 नवंबर    रविवार

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: