मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
शहर में दौड़ रहे मौत के टिपर,कचरा संग्रहण वाहन बन रहे बड़ा कारण पुष्करणा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान पार्षद शेखावत ने किया स्वच्छता प्रहरियों के साथ किया संवाद और भोज विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की भागीदारी- अग्रवाल कल बड़े इलाके में बिजली की रहेगी कटौती,देखे कौनसे है क्षेत्र
Diwali

शहर में दौड़ रहे मौत के टिपर,कचरा संग्रहण वाहन बन रहे बड़ा कारण

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
शहर में दौड़ रहे मौत के टिपर,कचरा संग्रहण वाहन बन रहे बड़ा कारण

 

diwali


तहलका न्यूज,बीकानेर।नगर निगम की ओर से कचरा संग्रहण करने वाली ठेका कंपनी के लगे वाहन अब मौत का कारण बनते नजर आ रहे है।जिसके चलते पिछले एक माह मेें सात घटनाएं हो चुकी है।जिसमें राहगीरों की जान पर बन आई है।बता दें कि पिछले 24 घंटे में यह लगातार तीसरी घटना है।जानकारी के अनुसार नागणेची मंदिर के पास कचरा संग्रहण करने आए एक ट्रिपर चालक ने दो बच्चों को टक्कर मार दी।जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।जिसने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इतला दी।इस दौरान पार्षद डॉ भगवान सिंह मेडतिया और मनोज विश्नोई भी पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने टिपर चालक ने जब चालक का पक्ष लिया तो पार्षद बिफर गये और बोले की पुलिस को ठेका कंपनी की ओर कमीशन मिल रहा है।इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।जब पुलिसकर्मी ने चालक के बाल नौचें तो दोनों पार्षदों ने इस अमानवीयता पर पुलिस को खरी खोटी सुनाई।हालांकि दोनों ही पार्षदों ने कचरा संग्रहण कंपनी की लापरवाही और प्रशासन की घटनाओं के प्रति नजरअंदाजी पर नाराजगी जताई।इन पार्षदों ने कहा कि प्रबंधक अभिषेक पार्षदों व आमजन की शिकायत पर काम नहीं कर रहे है।उन्होंने आरोप लगाया कि नाबालिग टिपर चला रहे है। जिनके पास किसी तरह का लाईसेंस या अन्य दस्तावेज नहीं है। 
24 घंटे में तीसरी घटना
पता चला है कि शनिवार दोपहर गोकुल सर्किल केशव दत्त आचार्य को 72 नंबर टिपर ने टक्कर मारी थी।जिसके बाद उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और उनका पीबीएम में इलाज चल रहा है।शनिवार रात को एक टिपर ने बोलरो को टक्कर मार दी।हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।वहीं रविवार देर शाम नागणेची के पास फिर दुर्घटना हुई है।इसमें दो नौनिहालों के चोट आई है। इससे पहले पिछले माह पंचशती सर्किल पर एक टिपर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गलत साइड जाकर बाइक सवार को टक्कर मारी।जिसमें बाइक सवार घायल हुआ था।इन घटनाओं के बाद मेयर अनिल कल्ला,डिप्टी मेयर पंकज गहलोत,भगवान सिंह,विक्रम सिंह,जावेद पडिहार,नवल पुरोहित आदि पार्षदों ने आयुक्त से मुलाकात कर इन दुर्घटनाओं पर गंभीरता दिखाने की बात कही है और ठेका कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: