मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
शहर में दौड़ रहे मौत के टिपर,कचरा संग्रहण वाहन बन रहे बड़ा कारण पुष्करणा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान पार्षद शेखावत ने किया स्वच्छता प्रहरियों के साथ किया संवाद और भोज विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की भागीदारी- अग्रवाल कल बड़े इलाके में बिजली की रहेगी कटौती,देखे कौनसे है क्षेत्र
Diwali

विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की भागीदारी- अग्रवाल

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
विकसित भारत के निर्माण में वैश्य समाज की भागीदारी- अग्रवाल

 

diwali


बीकानेर से विजय बाफना हुवे  बैठक में शामिल

नई दिल्ली।वैश्य समाज की एकजुटता, संगठनात्मक विस्तार और राष्ट्र निर्माण में उसकी भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन (IVF) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक एवं सम्मान समारोह शनिवार को रोहिणी स्थित होटल सेवन सीज में आयोजित हुआ।इसमें देश के 25 राज्यों और 7 देशों के IVF पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता IVF के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.अशोक अग्रवाल ने की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू,सहित दिल्ली के वैश्य विधायक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज ने व्यापार,उद्योग,रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। IVF जैसे संगठन समाज की एकजुटता और राष्ट्र निर्माण में सामूहिक भागीदारी को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।डॉ.अशोक अग्रवाल ने कहा कि IVF का उद्देश्य वैश्य समाज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर सामाजिक, आर्थिक और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उसकी भागीदारी को व्यापक बनाना है।उन्होंने संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर दिया।इस अवसर पर समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ.एन.बालाचन्द्रम और राजस्थान की श्रीमती निर्मला रावत को ‘रामदास अग्रवाल जन सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।वहीं,वैश्य मित्र’ सदस्यता अभियान में योगदान देने वाले सदस्यों को ‘वैश्य मित्र रत्न’ सम्मान प्रदान किया गया।IVF के कोषाध्यक्ष दिनेश सी. गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय सदस्यता,पारदर्शिता और सामूहिक सहयोग पर निर्भर करती है। IVF समाज को एक साझा मंच प्रदान कर सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को आगे बढ़ा रहा है।बीकानेर आईवीएफ के अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया की कार्यसमिति बैठक में बीकानेर से राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विजय बाफना ने शिरकत की सम्मेलन में समाज की एकजुटता,संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रीय विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प व्यक्त किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: