पार्षद शेखावत ने किया स्वच्छता प्रहरियों के साथ किया संवाद और भोज
तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली के पावन पर्व पर जहां लोग सिर्फ अपने परिवार के साथ खुशियां मनाने की प्लानिंग बनाते हैं,वहीं पार्षद डॉ.सुरेन्द्र सिंह ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए 'अपनों के साथ दीपावली भोज' का आयोजन किया।यह विशेष भोज वार्ड नंबर 13 के समस्त स्वच्छता प्रहरियों और प्रभारी-जमादारों के साथ उनके निजी निवास स्थान पर आयोजित किया गया।कार्यक्रम में डॉ.सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने सभी कर्मचारियों को भोजन परोसा और शेखावत ने उनके साथ बैठकर भोजन भी किया।इस अवसर पर डॉ.शेखावत ने कहा,ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं,स्वच्छता सैनानी ही हमारे शहर के असली हीरो हैं।त्योहार के दिन भी भौर से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं।उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।इसलिए दिवाली का पहला भोज अपनों के साथ ही होना चाहिए।"आज के इस अनोखे आयोजन को राजनीति से परे मानवता की मिसाल बताया।संवाद के दौरान सभी स्वच्छता प्रहरियों ने अपनी मांगे रखी-बढ़ती जनसंख्या और परिवारों के अनुपात में वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है,नई भर्ती की जाए।कार्य के दौरान सुरक्षा उपक रण-दस्ताने,मास्क और वर्दी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं।
संवाद एवं सह भोज में डॉ.सुरेन्द्र सिंह ने दो महत्वपूर्ण बातें कहीं :-
उन्होंने समस्त स्वच्छता प्रहरियों से निवेदन किया कि वे अपने बच्चों को पढऩे जरूर भेजें, ताकि परिवार की आने वाली पीढिय़ां शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकें।उन्होंने कहा समस्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने-नशे की प्रवृति से दुर रहने का अनुरोध किया है।संवाद के दौरान शेखावत की धर्मपत्नी डॉ.कलमेश राठौड़ ने कर्मचारी महिलाओं से व्यक्तिगत स्वास्थ्य का ध्यान रखने और स्वयं सहायंता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने का अनुरोध किया
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं