पुष्करणा समाज के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
तहलका न्यूज,बीकानेर।अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद् के तत्वावधान में कक्षा 8वीं,10 वीं एवं 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह धरणीधर रंगमंच में आयोजित किया गया।समारोह में करीब 150 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की गई।संस्था अध्यक्ष सुरेन्द्र व्यास ने बताया कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश चुरा,अजय पुरोहित,महेन्द्र व्यास,शंकर पुरोहित एवं सुरेन्द्र व्यास उपस्थित रहे।अतिथियों ने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत,लगन और दृढ़ संकल्प आवश्यक हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए नई ऊंचाइयों को छूने तथा अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज रतन व्यास ने किया।समारोह में विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं