मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
बेसिक पी.जी. कॉलेज में दो दिवसीय ‘इनोवेटिव साइंस एक्सपो-2026’ शुरू लो कल 4 घंटे काटी जाएगी बिजली,ये एरिया होंगे प्रभावित पूर्व यूआईटी चैयरमेन  ने जरुरतमंद बच्चों के साथ बांटी दिवाली की खुशियां कैम्पर गाड़ी में की जमकर तोडफ़ोड़,सरपंच प्रत्याशी सहित 7 नामजद फेस्टारा नाइट एक्सपो ने दिया एकजुटता व आत्मनिर्भरता का संदेश
Diwali

पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग पर बीपीसी कसेगा शिकंजा

Khaosa
Diwali
Solar
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
Diwali
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
पत्रकारिता के नाम पर ब्लैकमेलिंग पर बीपीसी कसेगा शिकंजा


तहलका न्यूज,बीकानेर।पत्रकारिता के नाम पर ठगी करने या इस पेशे को सोशल मीडिया के जरिये बदनाम करने वालों पर बीकानेर प्रेस क्लब अब शिकंजा कसने की तैयारी कर रहा है।इसको लेकर प्रेस क्लब की एक बैठक सोमवार को सर्किट हाउस में अध्यक्ष कुशाल सिंह मेडतिया की अध्यक्षता में हुई।जिसमें तय किया गया कि पत्रकारिता के नाम पर या पत्रकार संगठनों के जरिये अगर कोई ब्लैकमेलिंग का प्रयास करता है तो क्लब उस पर कार्रवाई अमल में लाएगा।इसके लिये शिकायकर्ता को क्लब के पदाधिकारियों को अपनी शिकातय दर्ज करवानी होगी। जिसके उपरान्त संबंधित शिकायत की पुष्टि कर कार्रवाई होगी।मेडतिया ने बताया कि इसके लिये क्लब की ओर से एक पोस्टर भी जारी किया गया है।जिसमें शिकायतकर्ता को अध्यक्ष,कोषाध्यक्ष सहित पूर्व अध्यक्षों के नंबर जारी किये गये है।शिकायत प्राप्त होने वाले पत्रकार पर संस्थान के साथ साथ पुलिस व प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई करवाई जाएगी।साथ ही पत्रकारों की एक लिस्ट सभी विभागों,जिला कलक्टर,पुलिस प्रशासन,राजनीतिक दलों को जारी की जाएगी।इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है। इस दीपावली पर क्लब की ओर से दीपावली पर जारी होने वाले नो एंट्री पास भी नहीं लेगा।बैठक में पूर्व अध्यक्ष श्याम मारू,भवानी जोशी,जयनारायण बिस्सा,नीरज जोशी,मो अली पठान,नासिर जैदी,अरविन्द व्यास,रवि पुगलिया,कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी,राजेश छंगाणी, त्रिभुवन रंगा,रामस्वरूप भाटी,साहिल पठान,आर डी भाटी,निखिल स्वामी,अनिल रावत,जितेन्द्र व्यास,संजीव पाराशर,घनश्याम स्वामी,महेश भादाणी,आर सी सिरोही,संजय स्वामी सहित अनेक जने मौजूद रहे। 

diwali

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: