मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
जिला प्रमुख चुनाव:कांग्रेस का गढ़ ढहा पाएगी भाजपा या फिर दोहराया जाएगा इतिहास? घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हाथ पर आएं 25 टांके बाल प्रतिभाओं को मिलेगा कविता वाचन का मंच 3 साल में 45 हजार साइबर-ठगी केस]पुलिस ने करीब बीस करोड़ रुपए कराए होल्ड दूसरे चरण में हुए सरपंच पद के परिणाम घोषित,ये हुुए विजय

बाल प्रतिभाओं को मिलेगा कविता वाचन का मंच

Khaosa
A
2 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
बाल प्रतिभाओं को मिलेगा कविता वाचन का मंच

तहलका न्यूज,बीकानेऱ।राजस्थानी जन-जागरण अभियान एवं बाल कहानी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद बाल प्रतिभाओं को निरन्तर साहित्यिक मंच उपलब्ध करवाने की श्रृंखला में राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की ओर से बाल दिवस के उपलक्ष्य में कविता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि प्रतियोगिता 15 नवम्बर को प्रात:10 बजे संस्कृति भवन में होगी।इसमें श्रीडूॅंगरगढ़ तहसील क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।प्रतियोगिता के संयोजक साहित्यकार रवि पुरोहित ने बताया कि बच्चों में साहित्यिक अभिरुचि विकसित करने, उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने तथा कविता के माध्यम से संवेदनशील सामाजिक दृष्टि विकसित करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।प्रतियोगिता के विजेताओं को उसी दिन आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद्-साहित्यकार कमल किशोर पीपलवा करेंगे तथा गीतकार एवं बाल साहित्यकार शिवराज भारतीय मुख्य अतिथि होंगे।  सामाजिक सरोकारों से जुड़ी पत्रकार-चिंतक कपिला स्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से अधिक तम दो विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।प्रतिभागी स्वरचित अथवा कवियों की श्रेष्ठ रचनाओं का वाचन कर सकेंगे।प्रत्येक प्रतिभागी को कविता वाचन के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। स्वरचित नहीं होने की स्थिति में कविता वाचन से पूर्व रचनाकार का नामोल्लेख अनिवार्य होगा।प्रतियोगिता में निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य रहेगा।प्रतियोगिता आयोजन की सहयोगी संस्था बागेश्वरी साहित्य, कला एवं सांस्कृतिक  विरासत संस्था,बीकानेर के शकूर बीकाणवी के अनुसार प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश:1100,700 एवं 500 रुपये नकद राशि के साथ सम्मान-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।इसके अतिरिक्त पांच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को संस्था की ओर से सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।समन्वयक भगवती पारीक 'मनु' ने बताया कि साहित्य की समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने,बच्चों में पुस्तकों के प्रति अनुराग विक सित करने तथा उन्हें पठनीयता और सामाजिक सरोकारों से जोडऩे की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल है।इच्छुक विद्यालय एवं विद्यार्थी 11 नवम्बर को सायं 5 बजे तक समन्वयक से संपर्क कर पंजीयन करवा सकते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: