घर में घुसकर महिला पर कुल्हाड़ी से हमला,हाथ पर आएं 25 टांके
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के महाजन थाना क्षेत्र में चक जसवंतसर में शराब के नशे में धुत पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए।हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।उसके हाथ पर करीब 25 टांके आए हैं।पीडि़ता की शिकायत पर महाजन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिवाद के अनुसार,महिला ने बताया कि 28 अक्टूबर की रात उसका पति चुनावी कार्यक्रम में गया हुआ था।इस दौरान आरोपी ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज की और घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी।इसके अगले दिन 29 अक्टूबर की शाम आरोपी फिर शराब के नशे में आया और घर के बाहर लगी ईंटें उखाडऩे लगा। विरोध करने पर वह कुल्हाड़ी लेकर घर में घुस आया और जान से मारने की नीयत से महिला पर वार कर दिए।हमले में महिला के हाथ सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे पति ने बीच-बचाव कर उसे आरोपी से छुड़ाया और बाइक से महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां उसका उपचार किया गया।महाजन पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।मामले की जांच एसआई अनूप सिंह कर रहे हैं।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं