बीकानेर में कांग्रेस की आंधी,भाजपा का सूपड़ा साफ!
ग्रामीण मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में दिया बड़ा जनादेश
तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के पंचायतीराज चुनाव के नतीजों ने प्रदेश की सियासत में हलचल मचा दी है।बीकानेर जिले में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है।चुनाव परिणामों के अनुसार जिले की कुल 15 पंचायत समितियों में से 13 पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है,जबकि भाजपा महज 2 पंचायत समितियों में ही बढ़त बनाने में सफल रही।पंचायत समिति चुनाव के इन नतीजों को कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।वहीं भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के पक्ष में मिले इस जनसमर्थन ने जिले की राजनीति का समीकरण बदल दिया है।
जिला परिषद में भी भाजपा को बड़ा झटका
पंचायत समितियों के साथ जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है।जिला परिषद के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत राजनीतिक स्थिति दर्ज कराई है।कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना दिया है।दोपहर तक जारी परिणामों में जिला परिषद की 41 सीटों में से कांग्रेस ने 30 सीटें जीत ली है और भाजपा को 8 सीटें हासिल हुई।वहीं रालोपा ने अपना खाता खोलते हुए 2 सीटों पर कब्जा जमाया है।तो एक सीट सीपीएम के खाते में गई है।
ग्रामीण मतदाताओं का कांग्रेस पर भरोसा
इन चुनाव परिणामों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत की है।पंचायत स्तर पर मिले इस समर्थन को कांग्रेस आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में देख रही है।दूसरी ओर भाजपा के लिए यह चुनाव परिणाम बड़ा झटका है।अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आखिर किन कारणों से भाजपा को जिले में इतनी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल
13 पंचायत समितियों में जीत और जिला परिषद में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है।कार्यकर्ता जीत का जश्न मना रहे हैं और इसे पार्टी की नीतियों तथा स्थानीय नेतृत्व पर जनता की मुहर बता रहे हैं।बीकानेर की ग्रामीण राजनीति में आए इस बड़े बदलाव ने साफ कर दिया है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर निर्णायक बढ़त हासिल की है।
दो मंत्री,चार विधायक भी नहीं बचा पाए भाजपा की साख!
जिले के पंचायत चुनावों में भाजपा की करारी शिकस्त ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।सबसे बड़ी चर्चा इस बात की है कि जिले में भाजपा के पक्ष में दो मंत्री और चार विधायकों की राजनीतिक ताकत होने के बावजूद पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। 15 पंचायत समितियों में से 13 पर कांग्रेस का कब्जा और भाजपा का महज दो पर सिमटना भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। जिला परिषद चुनाव में भी भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा।जिसके चलते भाजपा दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकी और पिछले परिणामों के अंक तक ही पहुंच पाई।चुनाव परिणामों ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब सरकार के दो मंत्री और चार विधायक मैदान में राजनीतिक प्रभाव रखते हों,तब भी भाजपा को इतनी बड़ी हार क्यों मिली?वहीं कांग्रेस के लिए यह परिणाम बड़ी संजीवनी साबित हुए हैं।अब बीकानेर की राजनीति में चर्चा तेज है कि क्या ग्रामीण मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों और जनप्रतिनिधियों के कामकाज को लेकर अपना फैसला सुनाया है?दो मंत्री,चार विधायक और सत्ता का पूरा प्रभाव.. फिर भी भाजपा को करारी शिकस्त! बीकानेर के चुनाव परिणामों ने सियासी गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
इन पंचायत समितियों में कांग्रेस ने मारी बाजी
जारी परिणामों में बीकानेर पंचायत समिति की 21 सीटों में से कांग्रेस को 14,भाजपा को 2,रालोपा को तीन व 2 पर अन्य ने जीत हासिल की है। तो रूणियाबास में 15 वार्ड में से कांग्रेस को 7,भाजपा को 5,रालोपा को 2,अन्य एक,हदां की 15 पंचायत समितियों में से कांग्रेस को 12,भाजपा,रालोपा व निर्दलीय एक-एक जीते है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19 वार्डों में कांग्रेस को 8,भाजपा को 6,रालोपा को 4,सीपीएम 1,पांचू की 21 सीटों में से कांग्रेस को 8,भाजपा को 7,रालोपा को 3,अन्य 3,नोखा की 23 सीटों में से कांग्रेस को 9,भाजपा को 10,रालोपा को 3, अन्य 1,खाजूवाला की 15 सीटों में से कांग्रेस को 10,भाजपा को 2,रालोपा को 1,अन्य 2,बज्जू खालसा की 15 सीटों में से कांग्रेस को 8,भाजपा क ो 6,रालोपा को 1,जसरासर की 15 सीटों में से कांग्रेस को 9,भाजपा को 1,रालोपा को 5,छत्तरगढ़ पंचायत समिति की 15 सीटों में से कांग्रेस को 12,भाजपा को 1,रालोपा को 1,अन्य 1,बीठनोक की 15 सीटों में से कांग्रेस को 7,भाजपा को 8,रीडी की 17 सीटों में से कांग्रेस को 9,भाजपा को 3,रालोपा को 3,सीपीएम 2,लूणकरणसर की 27 सीटों में से कांग्रेस को 17,भाजपा को 9,रालोपा को 1,पूगल पंचायत समिति 15 सीटों में से कांग्रेस को 12,भाजपा को 2,अन्य 1,कोलायत में 15 सीटों में से कांग्रेस को 13,भाजपा को 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। ऐसे में भाजपा केवल नोखा व बीठनोक में ही बढ़त बनाने में कामयाब हो पाई है।
डूडी की पुत्र वधु,पूर्व मंत्री के बेटा-बेटी जीते
घोषित परिणामों में पूर्व प्रतिपक्ष नेता दिवगंत रामेश्वर डूडी की पुत्र वधु ने जिला परिषद के वार्ड 13 से चुनाव जीत लिया है।उनकी इस जीत के बाद जिला प्रमुख का उन्हें प्रबल दावेदार माना जा रहा है।वहीं पूर्व मंत्री गोविन्दराम चौहान की बेटी सरिता चौहान जिला परिषद सदस्य निर्वाचित हुई है।वहीं उनका पुत्र गौरव चौहान छत्तरगढ़ पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए है।इसके अलावा कांग्रेस के युवा नेता शिवलाल गोदारा,पूर्व जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,भूदान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा की पत्नी राधा देवी भी चुनाव जीत गई है।
जिला परिषद में इनको मिली जीत
वार्ड एक से कांग्रेस के युसुफ खान,वार्ड 2 से कांग्रेस की किरण कंवर,वार्ड 3 से कांग्रेस के पदम सिंह,वार्ड 4 से कांग्रेस की इन्द्रा,वार्ड 5 से कांग्रेस के सुधीर प्रताप सिंह,वार्ड 6 से कांग्रेस के पन्नू खां,वार्ड 7 से कांग्रेस के मदन लाल,वार्डं 8 से कांग्रेस की माया गर्ग,वार्ड 9 से कांग्रेस की मैना,वार्ड 10 से भाजपा की शीलवंती,वार्ड 11 से भाजपा की दीपू कंवर,वार्ड 12 से कांग्रेस के चेतनराम,वार्ड 13 से कांग्रेस की निकिता क ड़वासरा,वार्ड 14 से कांग्रेस के शायर सिंह,वार्ड 15 से भाजपा के मांगीलाल,वार्ड 16 से भाजपा के मांगू सिंह,वार्ड 17 से कांग्रेस के मोडाराम मेघवाल,वार्ड 18 से कांग्रेस की माया तर्ड,वार्ड 19 से आरएलपी की कौशल्या गोदारा,वार्ड 20 से कांग्रेस की इन्द्रा,वार्ड 21 से भाजपा के अखाराम,वार्ड 22 से कांग्रेस के रणवीर कण्डेल,वार्ड 23 से कांग्रेस के सुखदेव,वार्ड 24 से कांग्रेस के शिवलाल गोदारा,वार्ड 25 से कांग्रेस के रामनिवास,वार्ड 26 से कांग्रेस की सरिता चौहान,वार्ड 27 से कांग्रेस की विमला कंवर,वार्ड 28 से कांग्रेस की सलावती,वार्ड 29 से कांग्रेस की सोना देवी,वार्ड 30 से कांग्रेस के भींवराज,वार्ड 31 से भाजपा की बसकरी,वार्ड 32 से कांग्रेस के प्रेम प्रकाश,वार्ड 33 से कांग्रेस के रामलाल,वार्ड 34 से भाजपा की संतोष,वार्ड 35 से कांग्रेस की सुमन,वार्ड 36 से कांग्रेस की चंदा देवी,वार्ड 37 से भाजपा की सुरेश,वार्ड 38 से कांग्रेस के मुन्नीराम,वार्ड 39 से रालोपा की अनिता,वार्ड 40 से कांग्रेस की चन्द्रकला,वार्ड 41 में माकपा की परमेश्वरी देवी विजय हुई है।
बीकानेर तहलका का एक्जिट पोल फिर हुआ सटीक साबित
नगर निगम चुनाव के बाद जिले की पंचायत समितियों व जिला परिषद की सीटों के लिये पहली बार बीकानेर तहलका न्यूज की टीम ने एक्जिट पोल किया।जो फिर से सटीक साबित हुआ। 14 नबम्बर को चौथे चरण के मतदान खत्म होने के बाद जारी किये गये एक्जिट पोल में बीकानेर तहलका न्यूज ने जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस को 24 से 27 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था और भाजपा को 12 से 15 मिलने की संभावना जताई थी। इसी तरह 15 पंचायत समितियों में से 9 से 10 कांग्रेस के पक्ष में जाने की बात कही थी। वहीं भाजपा को 5 से 6 मिलने की संभावना व्यक्त की थी। इसके अलावा रालोपा को भी सीटें मिलने के अनुमान दिए थे।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं