कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने वाला रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार
तहलका न्यूज,बीकानेर।कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने व फायरिंग करने वाले रोहित गोदारा के गुर्ग को शिवराज सिंह (36) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 7 जून 2023 को व्यापारी और कांग्रेस नेता सुखदेव चायल से 5 करोड़ की फिरौती मांगने और घर पर फायरिंग करने के मामले में यह गिरफ्तारी हुई है।सीओ सिटी अनुज डाल ने बताया कि सुखदेव चायल के मामले में रोहित गोदारा आरोपी था।इस मामले में शिवराज का भी नाम आया था।शिवराज की गिरफ्तारी मुकदमा नंबर 278/25 में हुई है। इस मामले में एक अन्य आरोपी विष्णु साध को भी पकड़ा जा चुका है।पुलिस ने सुखदेव को उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।अब रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
ज्वेलरी से फिरौती मामले में ही होगी पूछताछ
सीओ सिटी ने बताया कि शिवराज सिंह तोलियासर झुंझुनूं के मंडावा के तोलियासर गांव का निवासी है।सुखदेव चायल केस के अलावा उससे बीकानेर के ज्वेवर जुगल सोनी को 5 करोड़ की फिरौती के लिए मिली धमकी को लेकर भी पूछताछ की जाएगी।सीओ सिटी ने कहा कि जुगल सोनी से फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को राउंडअप किया था, इनमें से एक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। हिरासत में लिए गए व्यक्ति के संबंध में कोई सबूत नहीं मिले तो गिरफ्तारी नहीं हो सकती।पुलिस राजस्थान सहित दूसरे राज्यों में मौजूद उन सभी लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जिनकी इस मामले में भूमिका सामने आ रही है।पुलिस और संबंधित विभाग मिलकर कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच कर रहे हैं।संगठित अपराध से जुडऩे वाले युवाओं को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं