मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने वाला रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर पर प्राकृतिक जीवनशैली के संदेश हेतु हवन-यज्ञ विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में आरएसवी प्रथम सुथार समाज के ग्यारह जोड़े बंधेगें परिणय सूत्र में,20 को होगा सामूहिक समारोह रिवोल्ट कंपनी ने दिया धोखा,उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला

सुथार समाज के ग्यारह जोड़े बंधेगें परिणय सूत्र में,20 को होगा सामूहिक समारोह

A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
सुथार समाज के ग्यारह जोड़े बंधेगें परिणय सूत्र में,20 को होगा सामूहिक समारोह


तहलका न्यूज,बीकानेर।श्री विश्वकर्मा सुथार समाज सामूहिक विवाह समिति का चौदहवां आदर्श सामुहिक विवाह एवं तुलसी विवाह समारोह 20 नवंबर को धरणीधर महादेव मंदिर खेल मैदान में आयोजित किया जा रहा है।जिसमें 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे है।आयोजन की जानकारी देने के उद्देश्य से बुधवार को कार्यक्रम स्थल पर एक प्रेसवार्ता का आयोजन रखा गया।वार्ता में विवाह समिति के अध्यक्षत नवरतन धाम मंत्री श्याम सुंदर बरडवा,कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिया सहित संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरडवा एवं पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।अध्यक्ष नवरतन धामू ने बताया कि समिति की ओर से चौदहवां आदर्श सामूहिक विवाह सकल समाज बंधुओं के सहयोग से आयोजित कि या जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह समिति की ओर से समाज बंधु कार्यक्रम में शामिल होकर वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।इनमें बीकानेर सहित आसपास की तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूर-दराज के समाज बंधु शामिल होंगे।समारोह को लेकर तैयारियां जोरों पर है।साथ ही बताया कि इस वर्ष के समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाप्रसाददाता सीलवा नोखा निवासी ब्रह्मलीन गौसेवी संत पदमाराम कुलरिया के पुत्र भामाशाह कानाराम,शंकर एवं धर्मचन्द कुलरिया होंगे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि हनुमान लेखराव एवं विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड,राजस्थान सरकार के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार होंगे।मंत्री श्याम सुंदर बरडवा ने बताया कि समारोह में संस्था के संरक्षक उद्योगपति एवं भामाशाह भंवर,नरसी,पूनम कुलरिया (सिलवा),भामाशाह संस्था संरक्षक जगदीश प्रसाद धामू (जयपुर),भामाशाह संस्था संरक्षक किशोरलाल,बाबूलाल बुहड़ (चरकड़ा) का भी सानिध्य रहेगा।बरड़वा ने बताया कि आयोजन को लेकर समाज बंधुओं और समिति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। समिति ने वैवाहिक कार्यक्रम में किसी भी समाज बंधु को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसलिए प्रत्येक व्यवस्था को लेकर करीब दो सौ कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समिति का गठन किया गया है।इनमें स्वागत समिति,टेंट एवं पंडाल व्यवस्था समिति,भोजन निर्माण समिति,भोजन व्यवस्था समिति,वधु निवास समिति,विवाह संस्कार समिति,सहयोग प्राप्ति समिति,उपहार समिति,पार्किंग व्यवस्था समिति,मंच एवं अतिथि सत्कार व्यवस्था,बैज वितरण एवं पर्दा व्यवस्था,वर-वधू आगमन सूचना समिति सहित अन्य सभी व्यवस्था के लिए कार्यकर्ता कमान संभालेंगे। कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा ने बताया कि 19 नवंबर की शाम 6.15 बजे से सुंदरकांड पाठ आयोजन स्थल पर किया जाएगा।वहीं 20 नवंबर शुक्रवार सुबह 10.15 बजे गणेश पूजन,11.15 बजे भूमि पूजन,शाम 5.15 बजे बारात स्वागत और शाम 6.15 बजे से महाप्रसाद का कार्यक्रम शुरु हो जाएगा। वहीं रात्रि में शुभ मुहूर्त अनुसार पाणिग्रहण संस्कार का कार्यक्रम आयोजित होगा और 21 नवंबर शनिवार सुबह शुभ वेला में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा।
वार्ता में मौजूद रहे पदाधिकारी 
पत्रकार वार्ता में अध्यक्ष नवरतन धामू,मंत्री श्यामसुंदर बरड़वा,कोषाध्यक्ष छगनलाल छडिय़ा,संस्थापक सदस्य कन्हैयालाल बरड़वा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवप्रकाश डोयल, उपाध्यक्ष लक्ष्मणराम डाढ़ाला,वीरेन्द्र करल,संगठन मंत्री जयलाल भद्रेचा,किशनलाल डोयल,प्रचार मंत्री जगदीश चन्द्र माकड़,देवकिशन गेपाल,सहायक कोषाध्यक्ष अणताराम मोटियार,उप मंत्री विजयकुमार बरड़वा,महिला प्रतिनिधि श्रीमती शिवानी नागल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: