मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने वाला रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर पर प्राकृतिक जीवनशैली के संदेश हेतु हवन-यज्ञ विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में आरएसवी प्रथम सुथार समाज के ग्यारह जोड़े बंधेगें परिणय सूत्र में,20 को होगा सामूहिक समारोह रिवोल्ट कंपनी ने दिया धोखा,उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला

आखिर जिन्दगी की जंग हार गया अमरचंद,दिवाली पर हुआ था ट्रेन हादसे का शिकार

A
1 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
आखिर जिन्दगी की जंग हार गया अमरचंद,दिवाली पर हुआ था ट्रेन हादसे का शिकार


तहलका न्यूज,बीकानेर।दीपावली के दिन घड़सीसर अंडरब्रिज के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में घायल चौथे व्यक्ति अमरचंद सांखला की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के दसवें दिन बुधवार को अमरचंद ने अस्पताल में अंतिम सांस ली।हादसे में गंभीर रूप से घायल अमरचंद के सिर का ऑपरेशन भी किया गया था,लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।गौरतलब है कि दीपावली के दिन घडसीसर रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। जबकि अमरचंद सांखला गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।इसी दौरान हुए हादसे में वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए।दस दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।इस घटना के साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: