मुख्य सामग्री पर जाएँ
ई-पेपर
ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता से फिरौती मांगने वाला रोहित गोदारा का गुर्गा गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर बीकानेर वेलनेस सेंटर पर प्राकृतिक जीवनशैली के संदेश हेतु हवन-यज्ञ विज्ञान मॉडल एवं टीचिंग एड प्रतियोगिता में आरएसवी प्रथम सुथार समाज के ग्यारह जोड़े बंधेगें परिणय सूत्र में,20 को होगा सामूहिक समारोह रिवोल्ट कंपनी ने दिया धोखा,उपभोक्ता आयोग पहुंचा मामला

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

A
3 मिनट पढ़ने में 0 शेयर
अलग अलग हादसों में तीन की मौत



तहलका न्यूज,बीकानेर।जिले के अलग अलग थाना इलाकों में हुए सड़क हादसों में तीन जनों की मौत हो गई है।जबकि एक घायल हुआ है।जिले के छतरगढ़ पुलिस थाना इलाके में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक युवक के घायल हुआ है।जानकारी के अनुसार 465 आरडी से राणेर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक संतुलन बिगडऩे के कारण सड़क के किनारे गहरी खाई में जा गिरी।इस भीषण पलटी के दौरान ट्रैक्टर पर बैठे दो युवक भारी-भरकम ट्रॉली के नीचे बुरी तरह फंस गए,जिसके परिणामस्वरूप एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया,वहीं उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।खबर मिलते ही चौकी प्रभारी एसआई जेठाराम मेघवाल पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुए और मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर लोडर मंगवाकर उसकी मदद से पलटी हुई ट्रॉली को सीधा करवाया और उसके नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला।रेस्क्यू के तुरंत बाद जख्मी हालत में मिले युवक को प्राथमिक उपचार हेतु छतरगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।एएसआई रामचरण मीणा ने बताया कि इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त 26 वर्षीय बिशन सिंह पुत्र शैतान सिंह के रूप में की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छतरगढ़ स्थित राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुई यह ट्रैक्टर-ट्रॉली राजासर भाटियान गांव की है।
एनएच-62 पर भीषण सड़क हादसा युवक की मौत
जिले के नोखा में एनएच-62 पर तिरुपति नगर के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।हादसे में गंभीर रूप  से घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार मोहनपुरा निवासी 23 वर्षीय परिवादी मनोज नायकने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 16 नवंबर को शाम करीब 6 बजे उसका भाई नागौर रोड से बाजार की तरफ जा रहा था।इसी दौरान जीजे 06 आरसी 9140 नंबर की गाड़ी के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।परिवादी की रिपोर्ट पर नोखा पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिकअप ने युवक को मारी टक्कर,इलाज के दौरान मौत
 जिले के सेरूणा थाना क्षेत्र में दूध की पिकअप ने बैक लेते समय युवक को टक्कर मार दी।जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।जानकारी मिली है किसमंदसर गांव में रविवार सुबह पूनरासर रोड पर पिकअप से टक्कर लगने के बाद घायल हुए युवक की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद के अनुसार 36 वर्षीय जेठाराम जाट निवासी बींझासर समंदसर में दूध तौलकर ले रहा  था।इसी दौरान दूध लेकर खड़ी पिकअप के चालक ने गाड़ी पीछे लेते समय उसे टक्कर मार दी। हादसे में जेठाराम नीचे गिर गया और उसके सिर  में गंभीर चोट आई।परिजन घायल जेठाराम को उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसकी मौत हो गई।मृतक के छोटे भाई ओंकारराम ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसका बड़ा भाई समंदसर में अपने मामा भारूराम के यहां बॉयलर में काम करता था।आरोप है कि पिकअप चालक जयनारायण ने लापरवाही और गफलत से वाहन चलाते हुए यह हादसा किया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल विनोद कुमार को सौंपी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएं

इस खबर को शेयर करें: